दो गुटों में खूनी बवाल, युवक की गोली मारकर की हत्या

Update: 2022-03-23 08:54 GMT

प्रतीकात्मक फोटो

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में एक व्यापारी की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले ईंटों से हमला किया फिर गोली मार दी। मृतक ने आरोपियों और दूसरे पक्ष में हो रहे विवाद को मंगलवार देर रात शांत करा दिया था, जिसके बाद आरोपियों ने बुधवार सुबह व्यापारी की हत्या कर दी। सभी आरोपी पहले से ही थाने में वांटेड हैं। वो लोग पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत का है। जहां पर रात के समय बिलाल और आसिफ कासिफ का झगड़ा हुआ था। मामले को मृतक मुस्तफा ने समझा-बुझाकर शांत कराया था।

आरोपी आसिफ ने अपने भाइयों के साथ मिलकर घर में घुसकर पहले तो फायरिंग की। फिर मुस्तफा को ईंट से पीट-पीटकर घायल किया। फिर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। परिवार ने पुलिस को बुलाकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मामले में सीओ श्रेठा ठाकुर का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक ने दो पक्षों के हो रहे झगड़े को शांत कराया था। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने मुस्तफा नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्दी तहरीर के अनुसार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News