Shamli News: शामली में लव जिहाद का मामला आया सामने,हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लड़के पर की कानूनी कार्रवाई की मांग

Update: 2022-03-28 09:55 GMT

शामली में हिन्दू संगठन के युवक 

अमर राठी 

शामली में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया। पंजाब से एक युवती को झिझाना निवासी एक युवक साथ लेकर आया। वहीं शामली में लोगों की शिकायत के बाद रोडवेज बस स्टैंड से पंजाब की रहने वाली लड़की सहित आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी युवक झिझाना का रहने वाला है। पंजाब के छुई में वेल्डिंग का काम करता था।

दरअसल आपको बता दें कि रात के समय अन्य लोगों की शिकायत पर बस स्टैंड से एक लड़का और एक लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जहां लड़का झिंझाना थाना क्षेत्र के बसी चुंदयारी का रहने वाला है। पंजाब के थुई गांव की रहने वाली लड़की को बहला फुसला कर लेकर आया था। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गयी।

कहा गया कि लड़का लड़की कहीं दूर से भाग कर आये हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़का झिंझाना थाना क्षेत्र के पंजाब के सुई गांव में वेल्डिंग के काम के लिये गया था।जहां काम के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई।

फिर वो उसको यहां शामली ले आया। घटना दो समुदाय का होने के बाद हिन्दू संगठन के लोगों ने भी कोतवाली पहुंचकर लव जिहाद का आरोप लगाया है। आरोपी लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News