Mahant Bajrang Muni Das Arrested:विवादित बयान देने वाला महंत बजरंग दास गिरफ्तार, एसपी बोले- जल्द कोर्ट में पेश करेंगे

Update: 2022-04-13 16:35 GMT

विवादित बयान देने के मामले में महंत मुनि बजरंग दास को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सीतापुर ने कहा कि महंत बजरंग मुनि दास को मुस्लिम महिलाओं पर विवादित बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इससे पहले सोमवार को खैराबाद कस्बे की एक मस्जिद पर आकर समुदाय की महिलाएं इकट्ठा हुईं। इस दौरान उन्होंने आरोपी महंत की गिरफ्तारी की मांग की थी। बीते गुरुवार को खैराबाद के महंत मुनि बजरंग दास द्वारा दिया गया विवादित बयान वायरल हुआ था। इसके बाद रविवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कर पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाने के लिए अपील की थी।

सोमवार सुबह कस्बे में स्थित शीशे वाली मस्जिद के पास महिलाएं इकट्ठा हो गईं और आरोपी महंत को गिरफ्तार करने की मांग करने लगीं। मौके पर प्रभारी एसओ सियाराम चौरसिया व कस्बा इंचार्ज संजय सिंह पहुंचे और संभ्रांत नागरिकों की मदद से महिलाओं को समझाया कि मामले में जल्द ही कार्रवाई देखने को मिलेगी। जिसके बाद महिलाएं शांत होकर वापस लौट गईं।

Tags:    

Similar News