दरोगा से छीन लिया था मोबाइल फोन,अब हुई गिरफ्तारी

Update: 2022-03-26 10:06 GMT

अमर राठी

शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में दरोगा से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी 12वीं क्लास का एग्जाम दे रहा था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया, मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र का है। जहां पर होली के पर्व के दौरान दो बाइक सवार युवकों ने फोन पर बात करते हुए आ रहे दरोगा से मोबाइल की लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों का पता लगाया था तो वहीं से cctv फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की थी। जिसके आधार पर आज एक आरोपी अंश पुत्र अनिल निवासी दयानन्द नगर के रहने वाले को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी 12वीं क्लास का छात्र है और अपने दोस्त को सामान दिलाने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने पकड़े गए लुटेरे का 1 साथी पहले ही जेल भेज दिया है और आरोपियों से लूटा हुआ मोबाइल, लूट में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Tags:    

Similar News