स‍िपाही की हैवान‍ियत भरी करतूत, काटी पत्नी की नाक, आखिर ऐसा क्यों किया पति ने

Update: 2022-02-05 06:00 GMT

सीतापुर के सिधौली के नरोत्तम नगर मोहल्ले से शुक्रवार शाम एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है ,शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की नाक काट ली। महिला का पति सिपाही है और वर्तमान में उसकी तैनाती रायबरेली जनपद में है।

सीएचसी में इलाज कराने के लिए महिला ने घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। उसने बताया कि वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पति वीरेंद्र कुमार आ गया। परिवारजन के मुताबिक, वह शराब के नशे में था। इसके बाद वह घर में विवाद करने लगा। पत्नी कोमल ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह और भड़क गया। देखते ही देखते उसने कोमल की नाक काट ली। महिला की नाक में काफी चोट आई है। परिवार जन कोमल को इलाज के लिए सिधौली सीएचसी लेकर आए। यहां पर कोमल का प्राथमिक उपचार किया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे छुट्टी दी है। उधर घटना के बाद सिधौली पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने कोमल के आरोपित पति को दबोचा और उसका मेडिकल कराया है।

परिवार जन के मुताबिक वीरेंद्र शराब के नशे में घर पर अक्सर विवाद करता है। गाली गलौज के साथ ही वह मारपीट पर भी उतारू हो जाता है। शुक्रवार को तो उसने सारी हदें ही पार कर दीं। शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी की नाक ही काट ली।


Tags:    

Similar News