भड़काऊ भाषण : शरजील उस्मानी की मुश्किलें बढ़ीं, पुणे के बाद अब लखनऊ में भी केस दर्ज

पुणे के एल्गार परिषद के हाल के एक आयोजन में भड़काऊ बयाने देने के आरोप में उनके खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज किया गया है।;

Update: 2021-02-04 03:24 GMT

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूतपूर्व छात्र शरजील उस्मानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुणे के एल्गार परिषद के हाल के एक आयोजन में भड़काऊ बयाने देने के आरोप में उनके खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले पुणे में भी शरजील के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।

शरजील उस्मानी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज में भी मामला दर्ज कराया गया। लखनऊ के ही अनुराग सिंह नाम के व्यक्ति ने यूट्यूब पर अपलोडेड वीडियो के वायरल होने को लेकर केस दर्ज कराया है। इस शिकायत के आधार पर 124 ए, 153 ए, 153 ए (2), 153 बी (1) (सी), 295 ए, 298, 504, 505 (1) (बी), 505 (2) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुणे के स्वारगेट पुलिस स्टेशन में एक दिन पहले शरजील के खिलाफ IPC की धारा 153-ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि पुणे के बीजेपी नेताओं की ओर से शरजील की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। साथ ही उसके खिलाफ दर्ज मामले में आईपीसी की धारा 124-A यानी राजद्रोह का आरोप जोड़ने की मांग की गई।

एल्गार परिषद के कार्यक्रम में दिया 'भड़काऊ भाषण'

शरजील का कथित रूप से 'घृणा फैलाने वाला' जो वीडियो सामने आया है, वह 30 जनवरी 2021 का है। पुणे में एल्गार परिषद के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उसने हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं। इस कार्यक्रम में उसने कथित रूप से कहा, 'हिंदुस्तान में हिंदू समाज बुरी तरह से सड़ चुका है।' यही नहीं उसने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। शरजील ने आरोप लगाया कि योगी स

Tags:    

Similar News