ब्लैक फंगस से हुई जवान मौत, छाया मातम...

रविवार की सुबह को एक नवयुवक की ब्लैक फंगस होने के कारण मृत्यु हो गई...

Update: 2021-06-27 11:55 GMT

अमरोहा (प्रत्यक्ष मिश्रा): ब्लाक गजरौला थाना रजबपुर के गाँव बांसली में रविवार की सुबह को एक नवयुवक की ब्लैक फंगस होने के कारण मृत्यु हो गई। जिसके कारण दिनभर मातम पसरा रहा।

नवयुवक की आयु करीब 35 वर्ष बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार नवयुवक गौरव शर्मा करीब दो महीने पहले ब्लैक फंगस से ग्रस्त पाए गए थे, जिसके कारण शरूआत में उनको अमरोहा में वैंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें जिला बिजनौर ले जाया गया तथा उसके बाद उन्हें आनंद अस्पताल मेरठ ले जाया गया। लगातार सुधार न होने के कारण उन्हें ऋषिकेस ऐम्स में भर्ती किया गया, जिसके 1 सप्ताह बाद गौरव शर्मा ने रविवार की सुबह को दम तोड़ दिया।

Tags:    

Similar News