एक युवती ने पुल से यमुना नदी मे छलांग लगाकर की जीवनलीला समाप्त

सिक्का डालने की बात कही और बाइक रुकवाई. बाईक रुकी तो युवती ने उतरकर पहले तो यमुना को नमस्कार किया और उसके बाद चप्पल उतार कर यमुना में छलांग लगा दी

Update: 2022-08-13 10:59 GMT

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यूपी हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ एक युवती ने पुल से यमुना में छलांग लगा दी. यमुना में सिक्का डालने के बहाने युवती ने पहले तो यमुना को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और उसके बाद यमुना में मौत की छलांग लगा दी.

युवती यमुना नदी में बह गई है जिसका अब तक सुराग नहीं लग पाया है. पहले यमुना को की नमन फिर लगा दी छलांग यमुना में डूबी युवती मुजफ्फरनगर की रहने वाली है, जिसका नाम नीतू बताया जा रहा है. युवती अपने जीजा के साथ बाइक पर सवार होकर हरियाणा के सोनीपत से वापस मुजफ्फरनगर लौट रही थी. जैसे ही वह यूपी हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी पर पहुंची तो उसने अपने जीजा से यमुना में सिक्का डालने की बात कही और बाइक रुकवाई. बाईक रुकी तो युवती ने उतरकर पहले तो यमुना को नमस्कार किया और उसके बाद चप्पल उतार कर यमुना में छलांग लगा दी

. सीमा विवाद में उलझी लड़की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई. पहले तो पुलिस यूपी और हरियाणा सीमा विवाद में उलझी रही, लेकिन बाद में तय हुआ कि घटना पुल के बीचों बीच हुई है, जो कि हरियाणा पुलिस के अंतर्गत आता है.

फिलहाल हरियाणा पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. युवती के जीजा ने बताया कि वह सुबह बाइक पर सवार होकर सोनीपत से मुजफ्फरनगर वापस लौट रहा था.

जैसे ही वह यमुना पुल पर पहुंचा तो युवती ने यमुना में सिक्का डालने की बात कहकर बाइक रुकवाई और यमुना में छलांग लगा दी

Tags:    

Similar News