बागपत यमुना नदी में पलटी नाव, एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे

इसकी खबर पूरे शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Update: 2020-03-12 16:16 GMT

बागपत। गुरुवार शाम करीब पांच बजे हरियाणा से मजदूरी कर लौट रहे लोगों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई। यमुना मे नाव पलटने से 13 लोग डूब गये इनमे से कई लोगो को गोताखोरो व पब्लिक की मदद से बाहर निकाल लिया गया। जबकि कुछ लोग अभी भी लापता है।

मिली जानकारी के अनुसार बागपत से काफी लोग खेतो में मजदूरी करने के लिए नाव में सवार होकर हरियाणा जाते है। इनमें अधिकांश महिलाये होती है। गुरुवार शाम को तकरीबन पांच बजे सभी लोग हरियाणा से मजदूरी कर वापस लौट रहे थे। जब नाव बीच मे पहुची तो वह अचानक डगमगा कर पलट गई और नाव में सवार सभी लोग डूब गए। नाव में सवार लोगों की संख्या तकरीबन 15 बताई जा रही है। इनमें अध‍िकांश महिलाएं है।

ग्रामीणों ने किसी तरह तीन महिलाओं को बाहर न‍िकाल लिया, लेकिन इनमें से एक की मौत हो गई। इसके अलावा एक बच्ची का शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस प्रशासन व गोताखोर डूबी महिलाओं की तलाश में लगे हुए है। गोताखोरों न नाव ढूंढ ली है, लेकिन डूबे हुए लोगों का पता अभी नहीं चल सका है। इसकी खबर पूरे शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इसके अलावा नाव हादसे का योगी सरकार ने संज्ञान लेते हुए डीएम और एसपी को मौक़े पर भेज दिया है। साथ ही एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ की टीम भी मौके पर रवाना हो गई है। योगीन सरकार ने सभी का इलाज और मदद करने के निर्देश दिए है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर लापता मजदूरों को तलाश करने में जुटे थे। राहत और बचाव कार्य जारी था।

Tags:    

Similar News