घरेलु कलेश में मां ने अपनी चार साल की बेटी को उतारा मौत के घाट

बागपत जिले के बाखरपुर गांव में एक मां ने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

Update: 2022-03-02 16:45 GMT

उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है| यहां बागपत जिले के बाखरपुर गांव में एक मां ने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन का कहना है कि महिला पर अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की वजह महिला के पति ने घरेलू कलह बताई है। धर थाना बालैनी पुलिस के अनुसार बाखरपुर गांव निवासी रोहित कुमार की शादी करीब पांच वर्ष पहले बुलंदशहर की गाजीपुर निवासी मोहिनी के साथ हुई थी। रोहित नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

साथ ही जादौन ने बताया कि शादी के बाद से ही महिला पर घर में विवाद करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात मोहिनी ने अपनी चार वर्षीय बेटी शिवी की गला घोटकर हत्या कर दी। रोहित बुधवार सुबह काम करके जब घर वापस लौटा तो उसे घटना का पता चला। इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी।

Tags:    

Similar News