सूरज मिश्रा बने भारतीय किसान यूनियन सावित्री के जिला प्रभारी

Update: 2020-05-15 05:15 GMT

स्वप्निल द्विवेदी

बहराइच। खुटेहना के मधनगरा गांव के रहने वाले सूरज मिश्रा को भारतीय किसान यूनियन सावित्री का बहराइच जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया, जिससे गांव में खुसी की लहर है।

जिसका नियुक्ति पत्र भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) के लखनऊ स्थित प्रधान कार्यालय से जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट,एक समय में चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की नेतृत्व वाली देश के किसानों की सबसे बड़ी व अग्रणी संगठन भारतीय किसान यूनियन से अलग होकर बनायी गयी संगठन है,जो सावित्री गुट के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सिंह व उनकी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के कड़ी मेहनत व किसान हित में लड़ने व संघर्ष करने की भावना के चलते आज देश की सबसे बड़ी किसान हितैषी संगठन के रूप मे उभर रही है ।

सूरज मिश्रा बहराइच जिला प्रभारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सिंह ,सामुहिक नेतृत्व की भावना से भारतीय किसान यूनियन के निति व सिद्धांतों के अनुरूप किसानों के हीत में कार्य करेंगे ।

Tags:    

Similar News