यूपी : लॉकडाउन के बीच घर के दरवाजे पर खड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

सूचना के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में हत्या की तहरीर दी गई है।

Update: 2020-04-15 05:14 GMT

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक रिटायर्ड फौजी ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। इसमें भाजपा नेता का भेजा उड़ गया। सूचना के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में हत्या की तहरीर दी गई है।

फरीदपुर के रहने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष यूनुस अहमद डंपी सुपर सिटी में रहते थे। एजाज नगर गौटिया में भी उनका घर है। प्रॉपर्टी डीलिंग की वजह से रिटायर्ड फौजी से उनका विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे भाजपा नेता अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। उनके साडू वसीम दुकान पर गए थे।

इसी दौरान रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन उसका भाई इमामुद्दीन वहां आ गए। उनके साथ में दो अन्य लोग थे। दोनाली लाइसेंसी बंदूक व तमंचा से उन्होंने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। गोली डंपी के सिर में लगी। इससे उनका पूरा सिर उड़ गया। मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।

मामले की सूचना पर एसएसपी और एएसपी बारादरी थाना पुलिस के साथ पहुंचे। परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। साडू वसीम मौके पर ही थे। उन्होंने अफसरों को बताया कि सिराजुद्दीन इमामुद्दीन और सलमा व अन्य लोगों ने उसकी हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ हत्यारोपियों के घर दबिश दी। लेकिन वह फरार हो गए।

डंपी के साढू वसीम का रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा था। जिसमें उन्होंने 2 साल पहले जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हीं हमलावरों ने डंपी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। -शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी बरेली 

Tags:    

Similar News