Bareilly News : नीलम मर्डर की आरोपी साक्षी शुक्ला और नैना गिरफ्तार, महिलाओं पर 25-25 हजार का था इनाम

Update: 2022-12-01 12:29 GMT

बरेली जिले में नीलम मर्डर केस में बांछित चल रही दोनो महिलाओं को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 25 दिसंबर को घटना को अंजाम देने के बाद से दोनों महिलाए फरार चल रही थी। आज पुलिस ने दोनों केा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में शामिल दामाद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

थाना इज्जतनगर के कूर्माचल नगर निवासी मनी सिंह पत्नी मनमोहन का आरोप है । उसकी मां नीलम सक्सेना का 25 दिसंबर को उसके पति ने घर की नौकरियों साक्षी शुक्ला और नैना के साथ मिल कर उसकी मां का मर्डर कर दिया। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दोनों महिलाए लंबे समय से गिरफ्तार चल रहीं थीं।और मृतका की बेटी को जान से मारने की धमकी दे रही थी।

एसएसपी ने कुछ दिन पहले दोनों महिलाओं पर 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

Tags:    

Similar News