बरेली : सड़क हादसे में दरोगा संजय सिंह का निधन, बुलंदशहर के रहने वाले थे, पुलिस विभाग में शोक की लहर

भोजीपुरा थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हादसा हुआ था. घटना बीती रात की है.

Update: 2022-11-29 07:29 GMT

बरेली : यूपी के जनपद बरेली से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बरेली में सड़क हादसे में दरोगा संजय सिंह का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हादसा हुआ था। घटना बीती रात की है। जिसके बाद गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज ए दौरान आज तड़के सुबह दरोगा संजय सिंह की मौत हो गयी। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, इस दुखद घटना की सपी ग्रामीण ने पुष्टि की है।

बुलंदशहर के रहने वाले थे दरोगा संजय सिंह

बुलंदशहर जिले के सिकंद्राबाद निवासी संजय सिंह (45 साल) यूपी पुलिस में दरोगा थे। वह बरेली के भोजीपुरा थाने में तैनात थे। सोमवार रात को दरोगा संजय सिंह नाइट अफसर की ड्यूटी पर थे। वह रात में पुलिस जीप में बरेली नैनीताल हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने अपनी पुलिस गाड़ी के ड्राइवर से गाड़ी रोकने के लिए कहा। जैसे ही सड़क किनारे पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई तो दरोगा गाड़ी से उतरे। अचानक हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

Tags:    

Similar News