बिजनौर । जनपद के निन्दडू गांव में भू माफिया और ग्रामीणों के बीच हुए संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। मरने वाला युवक दूसरे संप्रदाय के होने के चलते क्षेत्र में भारी तनाव बना हुआ है। जिले भर की फोर्स को गांव में तैनात कर दिया गया है। भू माफियाओं की ओर से चलाई गई गोली में मारे गए युवक के परिजनों की ओर से 4 लोगों को नामजद तहरीर दे दी गई है।
बिजनौर के निन्दडू थाना क्षेत्र में एक विवादित जमीन को लेकर जमीन पर कब्जा कर चुके भू माफियाओं को ग्रामीणों के बीच बीती देर रात उस समय संघर्ष हो गया। जब कुछ ग्रामीण एक सरकारी ट्यूबवेल पर पानी देने के लिए गए थे। उस दौरान भू माफियाओं द्वारा उन पर गोलिया चला दी गई। गोली लगने से रियासत नाम के युवक की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भू माफिया के द्वारा कब्जाई गई जमीन के ऊपर बने टीन शेड और कमरे को भी गिरा दिया और जाम लगाते हुए भू माफियाओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।लोगो ने कई बसों में तोड़फोड़ करते हुए कुछ गाड़ियों में और ट्रैक्टर सहित कई बाइको को आग के हवाले कर दिया।
आगजनी और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिले भर की फोर्स को मौके पर भेजा गया और किसी तरह मौके से भीड़ को हटा कर भगाया गया। फिलहाल अब भी गांव में भारी तनाव बना हुआ है। काफी देर हंगामे करने के बाद नाराज लोगों ने शव को नहीं उठने दिया। बाद में भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के आश्वासन पर नाराज ग्रामीणों ने शव को उसको उठाने दिया। मृतक रियासत के परिजनों की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।जिसमें एक जिला पंचायत सदस्य चमन सिंह बसपा नेता अनुज मलिक सहित दो अन्य लोगों को नामजद किया गया है। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाश जारी है।
आपको बता दें कि यह जमीन सऊद नाम के व्यक्ति की है जो विदेश में रहता है। उसने यही के माहिर नाम के युवक को पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी थी। जिसके बाद महीर ने इस जमीन को प्रॉपर्टी डीलर अनुज मलिक और जिला पंचायत सदस्य चमन सिंह नासिक और शफाकत को बेच दी थी। तभी से ग्रामीणों और भूमाफियों में जमीन पर कब्जे को लेकर तनातनी चल रही थी।अभी 1 महीने पहले प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को लेकर इन माफियाओं को इस जमीन पर कब्जा दिलाया था।
जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर कुछ ग्रामीणों को हिरासत में भी ले लिया था। इसको लेकर भारी हंगामा हुआ था।उसी समय से ग्रामीणों में गुस्सा था और यह भू माफिया भी अपना दबदबा कायम करने के लिए ग्रामीणों को लगातार धमका रहे थे। बीती रात जब ग्रामीण विवादित जमीन पर आज सरकारी ट्यूबबेल को चलाने पहुंचे ।तो जमीन पर बैठे इन माफियाओं और ग्रामीणों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट।उसके बाद इन भू माफियाओं के साथ आए लोगों ने ग्रामीणों पर गोली चला दी। जिससे रियासत की मौके पर मौत हो गई।जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
वीरेंद्र मौर्य एसडीएम धामपुर ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर फायरिंग और आगजनी हुई है।मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस है।एक कि मौत हो गई है।कुछ लोग घायल है।सभी को घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।