यूपी में आशिक बना कातिल, प्रेमिका समेत तीन का किया दिनदहाड़े मर्डर, तलाश में जुटी पूरे जिले की पुलिस
नीतिका एयर होस्टेस के पद पर कार्य करती थी और अब अपना परिवार बसाने जा रही थी.;
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक युवक के सिर पर आशिकी का भूत कुछ इस कदर सवार हुआ कि जब वो उतरा तो उसने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. तीन लोगों में उसकी महबूबा समेत दो अन्य लोग शामिल हैं.
बता दें कि, युवक यहीं की एक लड़की से बेपनाह मोहब्बत करता था, उसे जी जान से चाहता था. ये युवा उसके साथ जिंदगी बिताना चाहता था. लेकिन उसकी इन तम्मनाओं को उस समय ग्रहण लग गया जब लड़की के घर वालों ने लड़की की शादी और कहीं तय कर दीं. बस वहीँ से लड़की ने भी युवक से नाता तोड़ लिया और उसे उसकी लाइफ से हमेशा हमेशा के लिए जाने को कहा. जहाँ लड़की के मुंह से इन शब्दों को सुनकर युवक एक पागल प्रेमी हो गया और उसने ताव में आकर लड़की को गलियों से छलनी कर दिया.
वहीँ, लड़की को मारने से पहले युवक के सिर पर खून इस कदर सवार हुआ कि उसने भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष के बेटे राहुल और भतीजे कृष्णा की भी रंजिश के चलते दिनदहाड़े गोलियों से भून हत्या कर दी. तीनो हत्याओं से इलाके में सनसनी का माहौल पैदा हो रखा है. आरोपी प्रेमी युवक पुलिस की पहुंच से बाहर है.
पुलिस ने बताया कि, मामला बिजनौर में बढ़ापुर के मोहल्ला नवमी का है. जहां रहने वाला अश्विनी उर्फ जॉनी दादा नामक युवक जुर्म की दुनिया से ताल्लुक रखता है. वो स्योहारा के गांव दौलताबाद की निवासी नितिका नामक एक लड़की से कथित रूप से प्यार करता था. लेकिन घरवालों ने उसका रिश्ता कहीं और कर दिया और लड़की ने भी उसको उसकी जिंदगी से जाने को कहा. जिसके चलते 30 सितंबर को उसने अपनी मोहब्बत को गोलियों से भून डाला, इसके बाद दो और लोगों को मौत के घाट उतार दिया.
एसपी ने तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया
पुलिस के अनुसार, पूरे जिले की पुलिस आरोपी को खोजने में लगी पड़ी है|आरोपी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है. हत्यारोपी जॉनी को पकड़ने के लिए बिजनौर पुलिस ने जंगल में जाल बिछा दिया है. पुलिस को सूचना मिली है कि कातिल खेतों से होते हुए स्योहारा के जंगल में जाकर छुप गया है.
ड्रोन और खोजी कुत्तों का किया जा रहा है तलाश में इस्तेमाल
पुलिस सिरफिरे कातिल को किसी भी हाल में पकड़ना चाहती है| उसे तलाश करने के लिए ड्रोन कैमरा और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
बता दें कि इस प्रेमी की प्रेमिका नीतिका की शादी मुरादाबाद के युवक से तय हो चुकी थी. दो दिसंबर को बारात आना तय हुआ था. इसकी भनक जब प्रेमी को लगी तो वो प्रेम में पागल हो गया और उसने अपने पुरनी रंजिश निभाते हुए दो लोंगों सरेआम गोलियों से भुन दिया उसके दूसरे दिन उसने नीतिका को घर में घुसकर गोलियों से चलनी कर दिया. नीतिका एयर होस्टेस के पद पर कार्य करती थी और अब अपना परिवार बसाने जा रही थी.