बिजनौर एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ रेप करने का मामला 7 दिसंबर को प्रकाश में आया था। पुलिस ने इस रेप के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में पीड़िता का चाचा आरोपी के साथ हम साज़ था।
7 दिसंबर को नाबालिग छात्रा के पिता ने बिजनौर थाना कोतवाली शहर के थाने में तहरीर दी थी कि पीड़ित लड़की का चाचा रेलवे स्टेशन के पास मोटरसाइकिल लिए खड़ा था। उसने छात्रा से कहा कि मैं तुम्हें स्कूल छोड़ देता हूं। मेरी बेटी अपने चाचा के मोटरसाइकिल के साथ बैठकर स्कूल के लिए चल दी। चाचा ने मोटरसाइकिल नगरपालिका तिराहे पर रोकी जहां पर सैंकी नाम के युवक को मोटरसाइकिल देकर भतीजी से कहा कि तुम इसके साथ चली जाओ।
आरोपी युवक ने छात्रा को जबरन हल्दौर रोड के जंगल में गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और घर पर किसी को ना बताने पर पीड़ित को धमकाते हुए परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस घटना में आरोपी सैंकी को आज चांदपुर की चुंगी से गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।