अजगर ने कबूतर को बनाया शिकार और फिर...

Update: 2021-09-17 10:30 GMT

बिजनौर जनपद में कालागढ़ क्षेत्र की नई कॉलोनी में एक ऐसी घटना घटी जो सोच भी नही सकते है, क्योंकि देखते-देखते एक अजगर सांप ने कबूतर को अपना शिकार बना लिया। वहीं अजगर का यह खौफनाक रूप देखकर कॉलोनी के लोग भी हैरान रह गए। इस दौरान लोगों में दहशत फैल गई।

बताया गया कि नई कॉलोनी निवासी रोकी के घर में अजगर सांप मुर्गी और कबूतर के बाड़े में पहुंच गया। जहां उसने एक कबूतर को अपना शिकार बना लिया। कुछ देर कबूतर को अपने शरीर में रखकर फिर उगल दिया।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे त्वरित अनुप्रिया दल के प्रभारी दीपक कुमार ने अजगर को कब्जे में लेकर कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में छोड़ दिया। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इस हृदय विदारक घटना को देखा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह जंगलों में घटने वाली एक प्राकृतिक घटना है।



Tags:    

Similar News