बिजनौर: सीएम योगी की जनसभा में हंगामा पर पुलिस ने लिखा मुकदमा

Update: 2020-01-30 04:27 GMT

फैसल खान/बिजनौर

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा की शुरुआत गंगा पूजन से की उसके बाद मंच से बोलने के दौरान कुछ गांव की महिलाओं ने सड़क बिजली की समस्या को लेकर हाथ उठाकर हंगामेबाजी शुरू कर दी जिसे देखकर योगी को जल्द मंच से नीचे उतरना पड़ा हालांकि उस दौरान पुलिस महिला ने काफ़ी रोकने की कोशिश की लेकिन महिलाएं हंगामेबाजी करती नही रुकी।

बिजनौर से सटे गंगा बैराज घाट पर सीएम योगी ने गंगा यात्रा की शुरुवात गंगा पूजन करके की उसके बाद योगी सीधे जनसभा को संबोधित कर रहे थे कि उसी दौरान मंच पंडाल पर बैठी कुछ महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामेबाजी कर रही महिलाओं की माने तो उनके गाँव रामपुर टकरा में बिजली पानी की समस्या है जिसे लेकर उन्होंहे हंगामा काटा। पुलिस ने अज्ञात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा का शुभारम्भ यूपी के बिजनौर जिले से किया। जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी शुभारम्भ समारोह में भाग लिया जबकि दोनों प्रदेश के कई मंत्रियों ने भी सहभागिता की। 

Tags:    

Similar News