फैसल खान बिजनौर
बिजनौर के जेपी पब्लिक स्कूल चांदपुर की छात्रा आराधना बनी सिविल जज स्कूल के प्रबंधक विकास गुप्ता उर्फ रॉकी ने स्कूल में सम्मान समारोह कार्यक्रम कर सिविल जज बनी छात्रा का जोरदार स्वागत किया गया.
बता दें कि सिविल जज बनी आराधना का जेपी पब्लिक स्कूल में अभिनंदन किया गया मालूम हो कि ग्राम बोहरा निवासी स्वर्गीय डॉक्टर राकेश कुमार की पुत्री आराधना के सिविल जज बनने पर धनोरा रोड स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में विद्यालय चेयरमैन विकास गुप्ता उर्फ रॉकी व समस्त स्टाफ ने सिविल जज आराधना को बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया.
सिविल जज बनी आराधना ने भी विद्यालय के शिक्षक व प्रबंध समिति का हार्दिक आभार व्यक्त किया. आराधना ने बताया कि उन्होंने सन 2010 में जेपी पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था 19 नवंबर 2019 को सिविल जज का रिजल्ट आउट हुआ था. जिसमें उनकी 59 वी रैंक थी सम्मान समारोह में जेपी पब्लिक स्कूल के अध्यापक अध्यापिका और स्टाफ सहित आराधना के साथ बोहरा के प्रधान लव कुमार भी मौजूद रहे.