बिजनौर : सीजेएम कोर्ट में चली गोली, जज के सामने पेशी पर लाए कैदी की गोली मारकर हत्या, पुलिसकर्मी भी घायल
इस घटना के बाद कोर्ट में मौजूद सभी लोगों को जान बचा कर भागना पड़ा?;
बिजनौर : यूपी के जनपद बिजनौर में कोर्ट में सरेआम गोली चलने से सनसनी फ़ैल गई. प्रोपर्टी डीलर अहसान को गोलियों से भून कर उसकी हत्या किए जाने के मामले में पेशी पर आए अरोपी शाहनवाज अंसारी की सीजेएम कोर्ट के अन्दर गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या की घटना से सनसनी फ़ैल गई. आरोपी को दिल्ली से पेशी पर लाया गया था.
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अहसान के पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. हत्या के आरोपी मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेशी पर आए थे. इसी दौरान कोर्ट में ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद कोर्ट में मौजूद सभी लोगों को जान बचा कर भागना पड़ा. गंभीर हालात देखते हुए कोर्ट परिसर को सील कर दिया गया है. पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई.