बिजनौर ल बिजनौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहाँ जंगल में अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिली है. लाश इतनी भयानक थी कि देखने में भी डर लग रहा है.महिला की लाश चारपाई पर जली पड़ी मिली है.
मिली जानकारी के मुतबिक यह पूरा मामला थाना कोतवाली शहर बिजनौर के ग्राम गजरौला शिव का है. आशंका यह है कि महिला की हत्या करके लाश जला दी गई है. उसके बाद इस जगह पर लाकर फैंकी गई है. फिलहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुटी है और शव को पीएम के लिए भेज रही है.
महिला की आधी जली लाश को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है.