बिजनौर में सडक बदहाल, कैसे निकलेंगे भोले के भक्त?

Update: 2020-02-10 14:54 GMT

 फैसल खान बिजनौर

बिजनौर के भागूवाला महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद बिजनौर क्षेत्र में हाईवे के खस्ताहाल गड्ढे शिव भक्तों के लिए परेशानी का सबब बनेंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर खराब सडक पर कैसे निकलेंगे। 

मोटा महादेव भागूवाला बाईपास मार्ग की भी कई स्थानों पर भोले के भक्तों की परीक्षा लेंगे , महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ मेला शुरू होने को है जलभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का हरिद्वार से पैदल कांवड़ में गंगाजल लाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

12 तारीख से शिव भक्तों का जत्था हरिद्वार के जाने के लिए शुरू हो जाएगा । लेकिन इन बदहाल सड़कों पर शिवभक्त पैदल कैसे चलेंगे गहरे गड्ढे वह बजरी रोड चलने में परेशानी का सबब बनेगी। प्रशासन की ओर से यहां पर बदहाल सड़कों की दशा सुधारने को कोई प्रयास नहीं किया गया है।

Tags:    

Similar News