सौतेले पिता ने नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव नहर में फेंका
फैसल खान
बिजनौर हीमपुर थाना अंतर्गत ग्राम मुबारकपुर खादर निवासी 25 वर्षीय गुरुमेर सिंह ने अपनी 11 वर्षीय पुत्री राधिका के साथ शनिवार की रात बंद कमरे में उसके साथ पहले तो बलात्कार किया फिर गला घोटकर शव को रात में ही गांव के बाहर नहर में फैक आया।
सुबह होने पर मृतका के भाई बहनों को शक होने पर राधिका की ढूंढाल की तो गांव से बाहर नहर में उसकी लाश पड़ी मिली। मृतका को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की मां आदेश ने बताया कि वह घटना वाले दिन अपने पीहर ग्राम तेलीपुरा जिला अमरोहा गई हुई थी। जहाँ बच्चों का फोन पहुंचा की मां राधिका मर गई है। उसने घटनास्थल पर आकर देखा तो राधिका के कपड़े तथा बिस्तर खून में सने हुए थे। मृतका की बड़ी बहन रौनक तथा उसके भाई ने सी ओ सिटी बिजनौर महेश कुमार को बताया की शनिवार की रात उसके पिता गुरमेर सिंह ने राधिका के साथ बुरा काम किया फिर रात में ही उसे मारकर नहर में डाल आया।
मृतका की मां आदेश ने बताया कि उसका पहला पति सोमपाल करीब 14 वर्ष पूर्व मर गया था तभी उसके भतीजे गुरुमेर सिंह से उसने शादी कर ली थी। गुरमेर सिंह के तीन बच्चे पहली पत्नी से थे तथा चौथा उससे पैदा हुआ था। उसने बताया की गुरमेर सिंह शराबी झगड़ालू किस्म का व्यक्ति था आदेश तथा ग्रामीणों ने गुरमेर सिंह को फांसी की सजा की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भेज दिया है। तथा आरोपी गुरमेर सिंह को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं 376, 302, तथा 3/ 4 पॉक्सो एक्ट लगाकर जेल भेज दिया है।