फैसल खान बिजनौर
बिजनौर शहर से दो युवतियों के अचानक गायब होने से मचा हड़कंप परिजनों ने पुलिस में योगियों के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है. पुलिस गुमशुदगी दर्ज होते ही जांच में जुट गई है वही बताया जा रहा है कि युवतियों की आखिरी लोकेशन के लिए पुलिस परिजनों को लेकर रवाना हो गई है.
दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर शहर के देव कॉलोनी निवासी दो युवतियों का है जो पिछले 5 दिनों से लापता बताई जा रही है. युवतियों के अचानक गायब हो जाने से कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पीड़ित परिजनों ने जब थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो तभी से पुलिस जांच में जुट गई वहीं परिजनों ने बताया कि पुलिस परिजनों के साथ आखिरी लोकेशन के लिए निकल चुकी है.
एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि युवती के गायब होने का मामला दर्ज कराया गया है पुलिस जांच में जुट गई है जल्द ही अनावरण किया जाएगा.