बदमाशों के चंगुल से बच नग्न अवस्था में सड़क पर भागी महिला

Update: 2019-06-28 13:05 GMT

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो थाने नागल सोती और मंडावली की सीमा के बीच बुधवार रात पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के बाद दंपति के साथ दरिंदगी करते हुए दोनों को निर्वस्त्र कर हाथ-पैर बांधकर दिया। महिला किसी तरह से छूटकर नग्न अवस्था में करीब पांच सौ मीटर दूर तक सड़क पर दौड़ती हुई ग्रामीणों के पास पहुंची तो उन्होंने तन ढंकने के लिए कपड़ा दिया।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब नौ बजे मंडावली से बाइक पर लौट रहे नागल थानाक्षेत्र के गांव मायापुरी निवासी दंपति को बदमाशों ने रोक लिया और दोनों को निवस्त्र कर उनकों उन्हीं के कपड़ों से बांधकर खेत में डाल दिया, इससे पहले महिला से कुंडल आदि भी लूट लिए गए। इस दौरान पति किसी तरह से बंधनमुक्त होकर गांव की ओर भाग निकला।

पति के लापता होते ही बदमाश डर गए और वह भी महिला को उसी हालत में छोड़कर भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला ने किसी तरह से अपने पैरों में बंधी साड़ी तो निकाल ली, लेकिन वह अपने हाथ नहीं खोल सकी। इसके बाद महिला जान बचाने के लिए नग्न अवस्था में ही दो सौ मीटर तक सड़क पर दौड़कर पहले एक भट्ठे पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति ने उसे तन ढंकने के लिए तौलियां फेंक दिया। दहशतजदा महिला वहां न रुककर आगे दौड़ पड़ी। कुछ दूरी पर खेत में पानी चला रहे किसानों को आवाज लगाई। बताया जा रहा है कि दो किसान आए, उनमें से एक ने उसे तन ढंकने के लिए अपने कंधे से चादर उतार कर दी।

किसानों की सूचना पर सीओ नजीबाबाद महेश कुमार के साथ ही थाना नागल और मंडावली की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला से बातचीत की और उसे थाने पहुंचाया। बाद में पुलिस कांबिग करती रही, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। भट्ठे पर मौजूद लोगों ने सीओ को भी पूरी घटना बताई है।

बदमाशों के चंगुल से बच नग्न अवस्था में सड़क पर भागी महिलाबड़ी हैरत की बात तो यह है कि घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर मंडावली थाना है, जबिक लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर नागल थाना है। घटनास्थल नागल थाना सीमा में बताया जा रहा है। इस मामले में इतना सबकुछ होने के बाद भी पुलिस ने महिला का मेडिकल आदि कराना भी उचित नहीं समझा। जबकि महिला के शरीर पर चोट आदि के निशान भी बताए जा रहे हैं।

Woman on the road in the nude state, escape from the clutches of the mischiefनांगल सोती। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। बुधवार की देर शाम को हुई घटना को पुलिस हल्के में नहीं ले रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

मुंह में तमंचा डालने से कटी महिला की जीभ

नांगल सोती। जिस दंपति के साथ गांव जालपुर के समीप बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया, उसमें महिला आज अपने मुंह से निवाला खाने को भी तरस रही है। बदमाशों द्वारा मुंह में तमंचे की नाल डालकर डराने से उसके होंठ और जीभ बुरी तरह कट गए हैं।

Tags:    

Similar News