चंदौली में छठ पूजा के दौरान हादसा, कई लोग नहर में गिरे

Update: 2022-10-31 05:40 GMT

उत्तर प्रदेश के चन्दौली जिले में छठ पर्व के दौरान नहर की पुलिया टूटने से श्रद्धालु पानी में गिर गए। इस हादसे में कई लोगों के चोटें जरूर आई लेकिन किसी तरह को कोई जनहानी नहीं होने की खबर है। 

चंदौली जिले के चकिया के सरैया गांव में छठ पूजा के दौरान कर्मनाशा नहर की जर्जर पुलिया टूट गई। भीड़ के चलते यह पुलिया टूट गई। पुलिया टूटते ही दर्जनों लोग नहर में गिर गए। ग्रामीणों की सक्रियता से सभी को बाहर निकाल लिया गया। कुछ लोगों को मामूली चोटें आयीं। 

यह सभी लोग नहर के किनारे उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए इकठठे हुए थे। इस दौरान यह जर्जर पुलिया टूट गई। फिलहाल किसी बुरी खबर का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकी देश में इस मसी गुजरात के मोरबी की घटना से पूरा देश दुखी है। 

Tags:    

Similar News