चंदौली में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में किया सड़क जाम करने का प्रयास,

चंदौली में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में किया सड़क जाम करने का प्रयास,

Update: 2022-08-05 10:25 GMT

चंदौली से जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद लोगों ने कचहरी के समीप एनएच के सर्विस लेन पर को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग के अफसरों की सांसे फूलने लगी। आनन फानन में सीओ रामवीर ‌सिंह और कोतवाल संतोष सिंह भारी लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को सर्विस रोड से हटाया और गिरफ्तार करके कोतवाली भेज दिया।


कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते देश के अंदर महंगांई और बेरोजगार चरम पर पहुंच गई है। देश की अर्थव्यवस्था रसातल में जा चुकी है। इसी को लेकर संगठन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

लेकिन पुलिस ने सत्ता में बैठे लोगों के इशारों पर धरना प्रदर्शन को कुचलने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अंग्रेजों को खदेड़ने का कार्य किया तो पुलिस के डंडे से कहा डरने वाले है।

अहंकारी सरकार लोगों को चुप कराना चाहती है

कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं के मुद्दे पर राहूल गांधी ने आवाज उठाया तो सरकार के द्वारा उनको प्रताणित करने का कार्य कर रही है।

कहा कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर संसद में बहस करने से भाग रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और युवाओं के मुद्दे पर चर्चा कराना चाहती है। ऐसे में कार्यकर्ता आंदोलन के माध्यम से आवाज उठा रहे है

Tags:    

Similar News