दीवाली पर अयोध्या में सीएम योगी, भगवान राम लला के किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में हैं जहां उन्होंने भगवान राम के दर्शन किए।

Update: 2023-11-12 08:07 GMT

दीवाली पर अयोध्या में सीएम योगी

CM Yogi: दीवाली के मौके पर भगवान राम की नगरी अयोध्या में कल के दीपोत्सव ने नया कीर्तिमान बनाया है। दीपोत्सव के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान जहां सरयू के तट पर 22.23 लाख दीये जलाए गए। आज रविवार को दीपावली के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर का दौरा किया।

दीपावली के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह के समय हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन किए। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रामलला मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान राम के मंदिर में रामलला के दर्शन कर उनका पूजन किया। इस दौरान हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास मौजूद रहे।

10 गुना श्रद्धालु पधारने वाले हैं अयोध्या

सीएम योगी ने कहा कि रामायण में हम जिस अयोध्या की कल्पना करते हैं वह अयोध्या नगरी हमें साक्षात दिखाई दे रही है। दिसंबर के अंत तक अयोध्या अपना भव्य रूप ले लेगी। अब अतिथि देवो भव: की हमारी जिम्मेदारी है। सरकार अपनी जिम्मेदारी का वहन करेगी, लेकिन हम भी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। 22 जनवरी के बाद आज की तुलना में 10 गुना श्रद्धालु अयोध्या पधारने वाले हैं।

सरयू के तट पर जलाए गए 22.23 लाख दीये

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ही अयोध्या पहुंच गये थे। इस दौरान वह अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में शामिल हुए। जहां पर सरयू के 51 घाटों पर 22.23 लाख दीये जलाए गए। जिसके चलते यह एक बड़ा कीर्तिमान बन गया। जिससे इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली। ऐसे में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से एक सर्टिफिकेट सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपा गया।

सात सालों से लगातार मनाया जा रहा है दीपोत्सव

अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क पहुंचे थे। जहां सीएम ने राम दरबार के स्वरूपों की पूजा अर्चना की थी। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही। अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान सरयू के घाट पर लेजर शो भी किया गया। आपको बता दें कि अयोध्या में बीते सात वर्षों से दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

Also Read: यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से, राज्यपाल आनंदीबेन ने दी स्वीकृति

Tags:    

Similar News