कालीचरण का विवादित बयान - देश में केवल सनातन धर्म, हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट हो हिंदू

कालीचरण महाराज ने कहा है कि हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी हिंदुओं को एकजुट हो जाना चाहिए

Update: 2022-05-02 08:54 GMT

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को गाली देने वाले धर्मगुरु कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) के संत समागम में कालीचरण ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। कालीचरण ने समाज को बांटने वाले बोल बोले है। बता दें कि कालीचरण महाराज ने कहा है कि हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी हिंदुओं को एकजुट हो जाना चाहिए और धर्म के आधार पर वोट करना चाहिए। अलीगढ़ के अचल ताल स्थित रामलीला मैदान में बीते रविवार को संत समागम सम्मलेन में विवादित धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने ये बातें कही है। साथ ही कालीचरण ने यह भी कहा है कि भारत में केवल सनातन धर्म है, इसके अलावा कोई धर्म नहीं है।

बात दें कि कालीचरण महाराज यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि इस्लाम और क्रिश्चियन धर्म ही नहीं है। देश को इस्लाम की ओर ले जाया जा रहा है। देश में 5 लाख मंदिरों को तोड़ा गया और 800 साल में 80 हजार महिलाओं के साथ रेप हुआ। अगर देश हिंदू राष्ट्र नहीं बना तो ऐसा फिर होगा। राजनीति से घृणा छोड़ दो। राजनीति से ही हिंदू राष्ट्र की स्थापना संभव है। ईराक, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के साथ साथ दुनिया के कई देश अपने हाथ से चले गए और मुस्लिम राष्ट्र बन गए। बता दें कि कालीचरण महाराज ने संत समागम सम्मलेन में कई ऐसी बातें कही हैं, जो घोर आपत्तिजनक रहीं।

बता दें कि कालीचरण महाराज ने हिंदुओं को मुसलमानों का डर दिखाते हुए कहा कि उनकी आबादी से हिंदू बहन बेटियों की सुरक्षा को खतरा है। साथ ही कालीचरण ने कहा कि हिंदू समय रहते नहीं चेते तो अपने ही देश में अल्पसंख्यक बनकर रह जाएंगे। जैसा कश्मीर में 30 साल पहले हुआ, वैसा पुरे देश में होने लगेगा। हाल ही में आई कश्मीर फाइल्स में अत्याचार को सिर्फ एक फीसदी ही दिखाया गया है।

Tags:    

Similar News