फर्रुखाबाद: बरामदे में पत्नी, पेड़ से लटकती मिली पति की लाश, गृहकलह में खुदकुशी की आशंका

सुबह परिजनों ने दोनों के शव देखे तो कोहराम मच गया।

Update: 2020-11-20 15:46 GMT

फर्रुखाबाद : यूपी के जनपद फर्रुखाबाद में गृह कलह के चलते गुरुवार रात दंपति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी का शव घर के बरामदे व पति का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर परिजनों ने कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पूछताछ की है।

राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित बमियारी गांव निवासी अटल बिहारी अवस्थी उर्फ बड़ेलला व उनकी पत्नी नीरज देवी के बीच गुरुवार रात में कुछ कहासुनी हुई थी। रात में ही दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। नीरज का शव घर के बरामदे में फंदे पर लटकता मिला व अटल बिहारी का शव घर से पचास मीटर की दूरी पर एक धार्मिक स्थल के नजदीक नीम के पेड़ पर लटका मिला।

सुबह परिजनों ने दोनों के शव देखे तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांववालों की मदद से दोनों शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भाई विपिन अवस्थी ने बताया कि वह दो दिन पहले ही बाहर से आए हैं। रुड़की में परिवार समेत रहते हैं। भाई शराब पीने का आदी था। गुरुवार शाम घर में कहासुनी हुई थी। इसी के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है। 

Tags:    

Similar News