गांधी जयंती पर अनुदेशक करेंगे अनशन,सरकार से मागेंगे अपना हक

2 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस, गांधी जयंती पर अनुदेशक करेंगे अनशन, सरकार से मागेंगे अपना हक।

Update: 2023-10-01 18:15 GMT

अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले अनुदेशक 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन अनशन करेंगे। 

जानिए अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा 

अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि, "सरकार की तानाशाही नीतियों और हठधर्मिता के विरोध में हम सभी अनुदेशक कल 2 अक्टूबर को गोलघर गोरखपुर में गांधी प्रतिमा के सामने 2 घंटे का अनशन करेंगे।".

दो महीने से नहीं मिला है मानदेय

अनुदेशकों को दो महीनों से मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में उनका और उनके परिवार का खर्चा कैसे चले। यह एक यक्ष प्रश्न है। सरकार के अधिकारी मानदेय के विषय पर गोलमोल जवाब देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। हद तो तब हो जाती है, जब साथ में ही काम करने वाले सहायक अध्यापकों को समय से महीने के पहले हफ्ते में तनख्वाह मिल जाती है और वहीं अनुदेशकों को पूरा का पूरा महीना बीतने पर भी मानदेय नहीं मिलता है।



Tags:    

Similar News