खिड़की से गिड़गिड़ाती रही पत्नी लेकिन नहीं माना, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हत्या के मामले में हुई थी जेल

Update: 2023-03-10 07:03 GMT

कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह पति को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखती रही, लेकिन वह दरवाजा बंद होने के कारण उसे बचा नहीं सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस दस्तावेजों ने मृतक एक हत्या के मामले में जेल गया था, वह जमानत पर जेल से बाहर था। मंझनपुर के गांधी नगर निवासी करन (34) पुत्र सुरेश अपने पत्नी व 2 बच्चों के साथ रहता था। बीती रात वह होली खेलकर घर लौटा था। खाना खाकर वह बच्चो के साथ सोया था। पत्नी सुमित्रा ने बताया कि भोर में पति अचानक बिस्तर से उठकर दूसरे कमरे में चले गए तो वह पीछे पीछे से गई।

दरवाजा तोड़कर निकालने तक गई जान

उन्होंने कमरे में दरवाजा बंद कर लिया। अनहोनी की आशंका में उसने खिड़की को धक्का देकर देखा तो पति फांसी के फंदे पर लटकने की कोशिश कर रहा था। उसने पति से बहुत मिन्नतें कीं और गिड़गिड़ाकर जान देने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। जब तक लोगों ने दरवाजा तोड़ा तब तक उसकी जान चली गई।

\पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष शर्मा ने बताया कि मृतक करन का पुलिस रिकार्ड में ऑपराधिक इतिहास है। वह हत्या के एक मामले में 2007 में जेल गया था, जो जमानत पर रिहा होकर परिवार के साथ रह रहा था। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News