LIVE: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरु, वोटिंग के बीच रखा गया मटका

Update: 2021-07-03 06:00 GMT

लखनऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज 11 बजे से मतदान शुरु हो गया जिला पंचायत सदस्य सुबह 11 से तीन बजे तक अंग्रेजी में वन और टू लिखकर वरीयता के आधार पर मतदान करेंगे यदि कोई जिला पंचायत सदस्य नेत्रहीन या अनपढ़ है तो उसे मतदान के लिए साथी मिलेगा।

पुलिस ने निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हाईकोर्ट के निर्देशों के मद्देनज़र वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी 53 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मतदान होने के तत्काल बाद मतगणना करवाई जाएगी और नतीजे घोषित होंगे।

वोटिंग सामग्री के बीच एक मटका भी रखा दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि प्रत्याशियों के बीच बराबर वोट पड़ने की स्थिति में लॉटरी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा. डीएम लॉटरी निकालकर जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम घोषित करेंगे. हांलाकि ऐसी स्थिति कम होती दिख रही हैं।

लाइव

-सीतापुर मेंं 79 ज़िला पंचायत सदस्यों में से 65 ने किया मतदान

-महोबा में सभी 14 सदस्यों ने किया मतदान

-मिर्जापुर में 1 बजे से पहले ही मतदान पूरा हो गया। जिसमें सभी 44 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया।

-हाथरस में  जिला पंचायत के सभी 24 सदस्यों ने मतदान कर दिया है।

- कासगंज जिले में सभी 23 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान कर दिया। 

-प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 11:30 बजे तक मात्र एक वोट पड़ा है।

-हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है। यहां टोडरपुर चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य राजरानी व्हीलचेयर से मतदान करने पहुंचीं।

-सोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पद में मतदान के दौरान सपाइयों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हो गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

-अयोध्या सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट के बाद एसएसपी शैलेश पांडे ने खुद संभाला मोर्चा। सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत। बैरियर से दूर जाने की दी हिदायत। पुलिस ने किया था बल प्रयोग।

- फिरोजाबाद में सपा के 4 सदस्य वोट डालकर आए उन्होंने कहा कि अंदर धमकाया जा रहा है और पैसे का ऑफर दिया जा रहा है।

- मथुरा में अभी तक कोई जिला पंचायत सदस्य मतदान के लिए नहीं पहुंचा।

- फिरोजाबाद में भाजपा के 14 सदस्य और सपा के 17 सदस्य अंदर पहुंचे। दो वह सदस्य नहीं आए हैं जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं और अरेस्टिंग हो सकती है।

- आजमगढ़ में भाजपा खेमे में सन्नाटा,सपा के पाले में भीड़, पार्टी कार्यालय से 5 पांच की संख्या में आ रहे सपा के सदस्य। भाजपा खेमे से इक्के दुक्के आ रहे ज़िला पंचायत सदस्य। पूर्व मंत्री दुर्गा यादव के पुत्र व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय पहुंचे नेहरू हॉल

- गाजीपुर में कुल 67 सदस्य करेंगे वोटिंग, अभी तक 42 वोट पड़े।

-रायबरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू।

- जौनपुर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला पहुंची वोट डालने, उनके साथ ही साथ आधा दर्जन सदस्यों ने भी प्रवेश लिया है।

- मिर्जापुर के हलिया के तीन नंबर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य अमरावती देवी एंबुलेंस से मतदान करने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। परिजनों ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है

- मिर्जापुर जिले में कुल 44 सदस्य करेंगे वोटिंग। सपा से आशा गौतम व भाजपा के राजू कनौजिया के बीच सीधा मुकाबला। अभी 4 सदस्यों ने किया मतदान

- मथुरा में जिला पंचायत चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कलेक्ट्रेट के आस पास वाहनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। सिर्फ जिला पंचायत सदस्यों को ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

- हाथरस में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय अपने 17 सदस्य लेकर अंदर पहुंचे।

- हाथरस कलेक्ट्रेट के गेट पर तैनात एएसपी,एडीएम व एसडीएम सदर। अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं।

- एटा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह अपने सदस्यों के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट। जुगेंद्र बोले हमारे पास पूरा बहुमत। 27 सदस्य होने का किया दावा।

- फिरोजाबाद में 33 सदस्य हैं। सपा नेता अपनी गाड़ियों से 17 सदस्यों को लेकर आए। जीत के लिए भी 17 सदस्य चाहिए। अब देखना यह है कि कितने सदस्य सपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं । पूर्व सांसद अक्षय यादव का कहना है कि अभी 5 सदस्य और आ रहे हैं

- सीतापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान से पूर्व लालबाग चौराहे पर भारी संख्या में कई थानों की पुलिस तैनात है। सिर्फ जिला पंचायत सदस्य को ही जाने की अनुमति मिली। चुनाव मैदान में भाजपा से श्रद्धा सागर, सपा से अनीता राजवंशी, निर्दल प्रत्याशी प्रीति सिंह रावत और चंद्रप्रभा चुनाव मैदान में हैं। 79 जिला पंचायत सदस्य को मतदान करना है।

-मतदान मुहर से नहीं बल्कि पेन से एक लिखकर किया जाता है।

-उत्तर प्रदेश में 3051 जिला पंचायत सदस्य मिलकर 75 जिला पंचायत अध्यक्ष चुनेंगे।

- पहले से ही 22 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

-इनमें से 21 उम्मीदवार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं.

-इटावा में समाजवादी पार्टी की जीत हुई है

-22 जिलों में 32 नामांकन दाखिल हुए जिसमें 22 निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है

-जिनमें से 6 नामांकन खारिज हुए,

-4 उम्मीदवारों ने पर्चे वापस ले लिए।

-बाकी 22 उम्मीदवार निर्विरोध विजेता घोषित कर दिए गए।

-अब 53 जिलों में कुल 116 उम्मीदवार मौदान में है।

-53 जिलों में 45 जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है।

-4 जिले जिसमें त्रिकोणीय मुकाबला (रामपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव और सुल्तानपुर में)

-एटा, सीतापुर और जौनपुर में चतुष्कोणीय मुकाबला होगा।

-भाजपा के 21 जिला पंचायत अध्यक्ष सहारनपुर, बहराइच, , चित्रकूट, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, ललितपुर, झांसी, बांदा, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, मऊ, वाराणसी, पीलीभीत और शाहजहांपुर में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

-इटावा में समाजवादी पार्टी की जीत हुई है

आरक्षण के अनुसार किस जिले में किस जाति/वर्ग का बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष-कुल 75 पद

अनुसूचित जाति महिला- कुल 6 पद- शामली, बागपत, कौशाम्बी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई।

अनुसूचित जाति-कुल 10 पद- कानपुर नगर, औरय्या, चित्रकूट, महोबा, झांसी, जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली मीरजापुर।

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला-कुल 7 पद- बदायूं, सम्भल, एटा, कुशीनगर, बरेली, हापुड़,वाराणसी।

अन्य पिछड़ा वर्ग - कुल 13 पद- आजमगढ़, बलिया, इटावा, फरूखाबाद, बांदा, ललितपुर, अम्बेडकरनगर, पीलीभीत, बस्ती, संत कबीरनगर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर।

महिला कुल 12 पद- बहराइच, प्रतापगढ़, जौनपुर, सिद्धाथनगर, गाजीपुर,आगरा, सुल्तानपुर, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बलरामपुर, अलीगढ़।

अनारक्षित कुल 27 पद- गोण्डा, प्रयागराज, बिजनौर, उन्नाव, मेरठ, रामपुर, फतेहपुर, मथुरा, अयोध्या, देवरिया, महाराजगंज,गोरखपुर, अमेठी, श्रावस्ती, कानपुर देहात, अमरोहा, हाथरस, भदोही, गाजियाबाद, कन्नौज, मऊ, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सोनभद्र, हमीरपुर, गौतमबुद्धनगर।

Tags:    

Similar News