कासगंज,मैनपुरी,एटा और फिरोजाबाद में पंचायत उपचुनाव में इन सीटों पर हो रहा है मतदान

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद और अरांव ब्लॉक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के पुलिस तैनात बल है।

Update: 2023-09-06 10:12 GMT

उत्तर प्रदेश के कासगंज,मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद जिले में खाली हुई पंचायत की सीटों पर आज बुधवार उपचुनाव हो रहा है।मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ।मतदान शाम पांच बजे तक होगा।मतदान पुलिस की कड़ी निगरानी में हो रहा है। पुलिस की अराजक तत्वों पर खास नजर है।

मैनपुरी जिले के बरनाहल विकासखंड क्षेत्र की अब्दुल नबीपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां उपचुनाव में छह प्रत्याशी हैं। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है।

कासगंज जिले की सिढ़पुरा विकासखंड क्षेत्र की कुचरानी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है।प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर (बूथ संख्या 15) पर कुल 935 मतदान और प्राथमिक विद्यालय कुचरानी (बूथ संख्या 16) पर कुल 817 मतदान होना है।

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद और अरांव ब्लॉक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के पुलिस तैनात बल है।

शिकोहाबाद ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतें वासुदेवमई और दिखतौली और अरांव ब्लॉक की मांढई फतेहपुर बड़े गांव ग्राम पंचायत में मतदान हो रहा है। वासुदेवमई से पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी की देखरेख में आधार कार्ड चेक करने के बाद ही मतदान कराया जा रहा है।

हाथवंत ब्लॉक और जसराना की ग्राम पंचायत ओढ़मपुर में दोपहर 1:30 बजे तक 80 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम पंचायत वासुदेव मई के बूथ संख्या 246 पर 718 में से 364 वोट दोपहर 1:30 बजे तक मतदान हुआ। बूथ संख्या 247 पर 631 में से 304 वोट पड़े। वासुदेव मई के उरमुरा किरार के बूथ संख्या 249 पर 451 में से 207 वोट पड़े।

एटा जिले के विकासखंड क्षेत्र की ततारपुर अव्वल ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात से मतदान हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के पुलिस बल तैनात है।

Tags:    

Similar News