जमीनी रंजिश में दो पक्षों में चली गोली, दो लोगो की मौत से इलाके में दहशत

Update: 2021-08-28 09:33 GMT

मैनपुरी में जमीनी रंजिश में दो पक्षों में चली गोली में दो लोगों की जान चली गयी है। दोनों मृतक अलग अलग पक्ष के है। काफी समय से दोनो पक्षों में एक प्लाट को लेकर रंजिश चली आ रही थी। प्लाट पर टेम्पू खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट के बाद गोली चल गयी। पुलिस ने दोनो पक्ष की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

घटना थाना करहल इलाके के नगला खुण्डे गांव की है। यहां एक प्लाट को लेकर दो पक्षों श्रीकृष्ण पक्ष व नंदकिशोर पक्ष में काफी समय से विवाद चला आ रहा था। दोनो पक्ष प्लाट पर अपना अपना टेम्पो खड़ा कर रहे थे। बीती रात प्लाट पर टेम्पो खड़ा करने को लेकर दोनो पक्षो में विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट हो गयी। इसके बाद नन्दकिशोर पक्ष ने श्रीकृष्ण पक्ष के श्रीकृष्ण के भाई देवेन्द्र 35 वर्ष को गोली मार दी, उसे गम्भीर हालत में सैफई ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके बाद श्रीकृष्ण पक्ष ने नन्दकिशोर पक्ष के योगराज 65 वर्ष को गोली मार दी। योगराज की मौके पर मौत हो गयी। घटना में नन्दकिशोर पक्ष के 4 लोगों व श्रीकृष्ण पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ अलग अलग एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है ।

रिपोर्टर :- अरमान अहमद

Tags:    

Similar News