पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टप्पेबाजो के गैंग का किया खुलासा

Update: 2022-08-01 12:15 GMT

औरैया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है,जहा एक ऐसी गैंग के सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा जिनके खुलासे से आप लोग भी हैरान रह जाएंगे कि कैसे यह गैंग जनपद औरैया ही नही बल्कि आस पास के जिलो में अपना गिरोह फैलाकर उन महिलाओं व बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट करते थे जो अपने जीवन से परेशान थे

उनको विश्वास में लेकर उनके जीवन की पीड़ा को दूर करने के लिए उनसे टप्पेबाजी करते और उन्हें अपने झांसे में लेकर उनसे लाखो का सामना झटक लेते थे।आज सोमवार के दिन मंदिरों शिवालय पर आने की इस गैंग के सदस्यों की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।

औरैया पुलिस ने एक ऐसी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो केवल उन महिलाओं बुजुर्ग महिलाओं को टारगेट किया करते थे।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में एसओजी औरैया व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अर्न्तजनपदीय टप्पेबाज गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार किया।घटना का संक्षिप्त विवरण जनपद में काफी समय से एक टप्पेबाज गिरोह के संक्रिय होने की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थी।

जहा यह गिरोह जनपद में भोली-भाली महिलाओं को टारगेट करके उनको अपनी बातों में लेकर उनके पहने हुए आभूषणों को उतरवाकर फरार हो जाते थे।

यह गिरोह द्वारा जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई घटनाएं को अंजाम देते थे जिसको लेकर इन अपराधियों पर थानों पर कई अभियोग पंजीकृत किये गये थे।

गिरफ्तार किए गए चार अभियुक्तगणों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हम लोग औरैया, इटावा, जालौन व आस पास के जनपदों में टप्पेबाजी की घटनाएं करते हैं। हम लोग अकसर भोली-भाली व वृद्ध महिलाओं को टारगेट करते है तथा उन्हें उनके परिवारीजनों मृत्यु व दुर्घटना व बीमारी की आशंका बताकर अपनी बातों ले लेते और फिर उनसे उनके पहने हुए आगषूणों को उतरवाकर एक रूमाल में बांधकर उन्हें 05 या 10 कदम आगे जाने को कहते है जब महिलाएं हमारी बातों में आ जाती है तो हम लोग वहां से सामान लेकर भाग जाते है वही पकड़े गए चारो आरोपी शेरे अली,मो0 सफीक,मो0 इस्माइल,सुलेमान कानपुर देहात जिले के रहने वाले है।

Tags:    

Similar News