शाहजहांपुर की पीड़िता बोली, यूपी पुलिस पर भरोसा नही, रेप का मुकदमा नही दर्ज कर रही पुलिस

दिल्ली में छात्रा की तहरीर पर ज़ीरो क्राइम में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज है

Update: 2019-09-09 17:51 GMT

शाहजहाँपुर। देश के पूर्व गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली एसएस लॉ कॉलेज की पूर्व छात्रा ने आज पहली बार मीडिया के सामने आकर मुह खोला। पीड़िता ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए एक बार फिर स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म और एक साल तक उसके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।

पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि पर्याप्त सुबूत होने के बावजूद उप्र पुलिस स्वामी चिन्मयानंद पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार नहीं कर रही है। उत्तर प्रदेश की पुलिस से जान का खतरा बताया। बोली कि एक साल से मेरा शारीरिक शोषण किया जा रहा था। मेरे पास पर्याप्त सुबूत हैं, सही समय आने पर कोर्ट को सौंपूंगी। छात्रा ने यह भी कहा कि स्वामी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इसके साथ ही छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

एसआईटी ने रविवार को करीब 11 घंटे तक उससे पूछताछ की थी। उसने दावा किया कि यह रिपोर्ट दिल्ली के लोधी रोड थाने में जीरो क्राइम नंबर पर दर्ज करके शाहजहांपुर भेज दी गई है, मगर स्थानीय पुलिस दुष्कर्म और शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

Tags:    

Similar News