गन्‍ना मूल्‍य न बढ़ाए जाने के विरोध में भाकियू ने किया चक्‍का जाम

गन्ना मूल्य ना बढ़ाए जाने और किसानों की अन्य समस्याओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज चक्का जाम को लेकर कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Update: 2019-12-11 13:17 GMT

शामली : गन्ना मूल्य ना बढ़ाए जाने और किसानों की अन्य समस्याओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज चक्का जाम को लेकर कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जनपद शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र गुरुद्वारे पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार द्वारा गन्ने के दाम ना बढ़ाए जाने पर 11 तारीख को चक्का जाम कर गन्ने की होली जलाई और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर गुरुद्वारे पर दरी बिछाकर बैठ गए।

भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव कुलदीप पवार ने सख्त लहजे में बताया गन्ने की रिकवरी 3 परसेंट के लगभग बढ़ गई है सरकार फिर भी गन्ने के दाम नहीं बढ़ा रही. बीजेपी सरकार 3 साल से गन्ने के दाम पर एक भी फूटी कोड़ी नहीं बढ़ाई इसीलिए हमने आज सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम किया है।

कुलदीप पवार ने बीजेपी के मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा यह नेता लोग जब तक इनको कोई पद नहीं मिलता तब तक यह लोग किसान के हितेषी रहते हैं और किसान की बात करते हैं जब यह मंत्री और कोई इनको पद मिल जाता है तो यह मिल मालिक और सरकार की बोली बोलने लगते हैं।

उनका कहना है सरकार चले जाने के बाद यह नेता नंगे हो जाते हैं फिर यह लोग हमारे बीच में आकर किसानों की बात करते हैं। उन्होंने आज गन्ने के मूल्य ₹400 कुंतल भाव की मांग भी की है अगर सरकार ₹400 कुंतल का भाव नहीं देती भारतीय किसान यूनियन फिर सड़कों पर आएगी वह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम लगाएगी।

Tags:    

Similar News