बीजेपी के 42वां स्थापना दिवस पर शामली में निकाली गई प्रभात फेरी

Update: 2022-04-06 06:07 GMT

जनपद शामली में पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जनपद शामली में पैदल यात्रा कर भारतीय जनता पार्टी के 42 वा के मौके पर प्रभात फेरी निकाली इस अवसर पर पूर्व विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

दरअसल आपको बता दें जनपद शामली में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर को पूर्व सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। यह शहर के शिव चौक से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए वापस सेफ चौक पर जाकर संपन्न हुई। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से अवगत कराया।प्रभात फेरी के दौरान भाजपा पदाधिकारियों द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर शामली जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता ,पूर्व विधायक, कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News