शामली: यमुना में डूबे 6 युवकों में से पांच के शव बरामद, एक की तलाश अभी भी जारी

Update: 2019-09-16 06:59 GMT

शामली: जनपद शामली में कल यमुना नदी में डूबे 6 युवकों में से और दो युवकों के शव को प्राइवेट गोताखोरों और पीएसी के गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है। जबकि यमुना में डूबे तीन युवकों के शवो को कल ही गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया था जबकि अन्य बचे एक युवक की तलाश के लिए अभी भी ऑपरेशन जारी है।

आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली की कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला राई का है जिसके पास से यमुना नदी बहकर गुजरती है जहां पर कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर के रहने वाले करीब एक दर्जन युवक यमुना नदी में एक दिन पहले रात्रि में हुए जागरण के बाद सुबह लगभग सवा ग्यारह बजे ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर रोबिन, विशाल, शुभम, महेश कुमार, भारत, अनुज व अजय यमुना में पहुंचे थे।हवन की राख यमुना नदी में विसर्जित करने आये आधा दर्जन युवक हवन सामग्री विसर्जित करने के बाद युवकों में से सात युवक यमुना में नहाने के लिए उतर गए और यमुना में नहाते हुए यमुना में बने गहरे कुंड में डूब गए। जब बाहर खड़े युवकों ने देखा कि उनके साथी यमुना में डूब रहे हैं।




 तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। पास में ही अपने खेत में काम कर रहे किसानों ने युवकों की आवाज सुनी तो वह यमुना की तरफ दौड़े और किसानों ने अथक प्रयास कर मौके से अजय 14 वर्षीय पुत्र हरबीर को सकुशल बचा लिया जबकि 6 युवक यमुना में डूब गए। एक ही गांव के सात युवकों के यमुना में डूबने की सूचना पर यमुना में डूबे युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही जिले के तमाम आला अधिकारी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और प्राइवेट गोताखोरों और पुलिस के गोताखोरों की मदद से कल ही तीन युवकों अनुज, विशाल, भारत के शवों को बरामद कर लिया और बाकी तीन युवकों रोबिन, शुभम व महेश की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। पीएसी फ्लड व गोताखोरों के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में यमुना में डूबे तीन युवकों में से रोबिन व शुभम के शव 20 घंटे बाद यमुना से बरामद के लिए हैं। वही दोनों युवकों के शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। अभी एक युवक महेश कुमार की तलाश के लिए ऑपरेशन जारी है।

Tags:    

Similar News