शामली: यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत

Update: 2021-07-18 12:19 GMT

जनपद शामली के कैराना यमुना ब्रिज पर मूर्ति विसर्जन करने आये 34 वर्षीय युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई। शामली के मोहल्ला सुभाष नगर रेल पार निवासी अपने पिता का इकलौता बेटा 33 वर्षीय रोहित 4 दिन की पूजा पाठ के बाद रविवार दोपहर साथियों के साथ यमुना में शनिदेव और राहु केतु की मूर्ति विसर्जन करने आया था।

मूर्ति विसर्जन के दौरान राहुल यमुना के गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आधा दर्जन से अधिक गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को कैराना यमुना ब्रिज पर मूर्ति विसर्जन करने आए रोहित पुत्र सुखबीर सिंह निवासी मोहल्ला सुभाष नगर रेलपार कस्बा शामली की मूर्ति विसर्जन करते वक्त यमुना में डूबने से हुई मौत।मूर्ति विसर्जन के दौरान रोहित यमुना के गहरे पानी में डूब गया।

जिससे उसकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आधा दर्जन से अधिक गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर युवक का शव यमुना से बाहर निकाला। उधर युवक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों मचा कोहराम।बताया जा रहा है की 34 वर्षीय रोहित 4 दिन की पूजा पाठ के बाद रविवार दोपहर साथियों के साथ यमुना में शनिदेव और राहु केतु की मूर्ति विसर्जन करने आया था और अपने परिजनों की एकलौती वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है...

Tags:    

Similar News