शामली में दो मंजिला मकान जमीदोज, एक बच्चे की मौत

Update: 2019-06-18 13:17 GMT

अमर राठी 

एक दो मंजिला मकान अचानक से जमींदोज हो गया। जिसमें एक बच्चे की दबने से मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मकान में सात परिवार मौजूद थे, लेकिन लिंटर गिरने से पहले ही शोर शराबा होने पर सभी लोग मकान से बाहर निकल गए। जबकि दो बच्चे मकान के मलबे में दब गए। जिले के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया।

 जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव हिंड में गय्यूर अपने छह भाइयों के परिवार के साथ गांव में बने दो मंजिला मकान में रहता है। सुबह लगभग 7:30 बजे दूसरी मंजिल का लिंटर अचानक से भरभरा कर गिरना शुरू हो गया। घर से बाहर एक सदस्य ने जब लिंटर को दरकते देखा तो उसने शोर मचा दिया। घर में मौजूद 40 से 50 सदस्य शोर शराबा करते हुए घर से बाहर भागने लगे। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घर में मौजूद महिलाओं व बच्चों को बाहर निकाला जबकि मकान में ही एक 6 वर्षीय बालक फैजान पुत्र आसिफ मलबे में दब गया। वंही ढाई वर्षीय एक बालक जैद मकान के मलबे में दब गया।

गांव के लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। लोगों ने मलबे में दबे दोनों बच्चों को पुलिस प्रशासन की मदद से बाहर निकाला। जिसमें 6 वर्षीय बालक फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ढाई वर्षीय बालक जैद को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर शामली प्रशासन फायर ब्रिगेड जेसीबी आदि संसाधनों को लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां पूरे मकान से मलबा हटाने का राहत कार्य जारी है। इस पूरे मामले में अगर घर के सदस्य समय से बाहर नही निकलते तो एक बड़ा हादसा हो जाता।

Tags:    

Similar News