अनियंत्रित बस पलटी, 16 लोग हुए घायल

यह हादसा बासी-खलीलाबाद मार्ग पर हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि बांसी संतबीरनगर मार्ग पर निजी बस अचानक बेकाबू होकर नहर में गिर गई। बस में पानी घुसने से फंसे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

Update: 2022-12-25 15:45 GMT

 सिद्धार्थनगर में एक प्राइवेट बस रविवार की दोपहर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। इस हादसे में करीब 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पानी में गिरी बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने लोगों की जान बचाने के लिए पानी में उतरकर काफी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी स्थानीय लोगों के साथ राहत व बचाव कार्य में जुटे है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने की मदद

जानकारी के अनुसार यह हादसा बासी-खलीलाबाद मार्ग पर हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि बांसी-संतबीरनगर मार्ग पर निजी बस अचानक बेकाबू होकर नहर में गिर गई। बस में पानी घुसने से फंसे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बांसी से गोरखपुर के लिए बस जा रही थी। जिसमें करीब 40 से 50 लोग सवार थे। बांसी से कुछ दूर ही आगे बढ़ी थी कि एक नहर पर बने पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके बाद गांव के लोग यात्रियों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद लोगों को बाहर निकाल रही है।

घायल को ले जाया गया अस्पताल

इस घटना की सूचना पर पहुंची सीओ बांसी देवी गुलाम का कहना है कि बस को पानी में पलटने से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि करीब 16 यात्री घायल हुए हैं। घायलों के परिजन को सूचना दी गई है। यात्रियों की पूरी मदद की जा रही है। खेसरहा और बांसी थाने की पुलिस ने सक्रिय होकर यात्रियों की मदद की। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। दूसरी ओर कोतवाली निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव व खेसरहा थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की टीम के साथ स्थानीय लोग राहत बचाव में जुटे हुए हैं।

Tags:    

Similar News