अल्ट न्यूज के ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने आज सीतापुर कोर्ट में पेश किया

Update: 2022-07-04 10:34 GMT

अल्ट न्यूज के ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने आज सीतापुर कोर्ट में पेश कर दिया। सीतापुर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और ट्वीट करने के मामले में मोहम्मद जुबैर को लेकर दिल्ली पुलिस सीतापुर पहुंची थी। दिल्ली पुलिस ने आज सीतापुर न्यायालय के जेएम फस्ट कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी। जेएम फस्ट के न्यायाधीश ने धारा 295A और 67 आईपीसी के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दिल्ली पुलिस जुबैर को लेकर दिल्ली रवाना हो गयी है।

हिन्दू शेर सेना ने दर्ज कराया था केस

मामला खैराबाद थाना क्षेत्र का है। यहां ALT NEWS के संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने बाबा बजरंग मुनि,यति नरसिंहानंद और आनंद स्वरूप को ट्वीटर पर धार्मिक भावनाओं को आहत फैलाने और घृणा फैलाने वाले शब्द लिखे थे। इस ट्वीट के वायरल होने के बाद सीतापुर के हिन्दू शेर सेना के जिलाध्यक्ष भगवान शरण ने खैराबाद थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जुबैर के खिलाफद धारा 295A और 67 के तहत केस दर्ज किया था।

याद करें बजरंग मुनि को खैराबाद पुलिस ने नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। नरसिंहनन्द भी इसी आरोप में जेल गया। चूंकि ज़ुबैर ने इन्हें ",हेट मोंगरर" कहा था सो यूपी पुलिस ने यह केस दर्ज किया।

Tags:    

Similar News