बारात पहुंचने से पहले प्रेमी संग दुल्हन हुई फरार, दुल्हन की छोटी बहन से हुई शादी

सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र की है घटना

Update: 2022-06-23 10:15 GMT

सिद्धार्थनगर में घर पर बरातियों के खानपान की तैयारी चल रही थी। रात आठ बजे बरात गांव में पहुंच गई। घरवाले वाले बरातियों की आवाभगत में लगे थे। द्वारपूजा की बात चल रही थी कि पता चला कि दुल्हन भाग गई। इसके बाद पिता के आग्रह के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। दुल्हे की छोटी बहन से शादी हो गई। घटना मंगलवार रात को गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। इससे परिवार के लोग और बराती सकते में हैं। वहीं, बुधवार पूरे दिन इस बात की क्षेत्र में चर्चा होती रही।

जानिए क्या है मामला

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की शादी 21 जून को थी। घर में बरातियों के लिए खानपान की तैयारी चल रही थी। रात आठ बजे रात को बरात गाव में आई। घर वाले उनके आवाभगत में लगे थे। महिलाओं ने जब रस्म के लिए लड़की को बुलाया तो पता चला कि लङकी घर से गायब है। उस समय घर का वातावरण गमगीन हो गया। इसका पता जब वर पक्ष को लगा तो तरह-तरह की चर्चा होने लगी।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के डर से पीड़िता ने एक महीने बाद केस दर्ज करवाया है।

दुल्हन की छोटी बहन से हुई शादी

लड़के के पिता ने लड़की के पिता को बुलाकर पूछा कि सच्चाई क्या है तो लड़की के पिता ने बताया कि बरात आने के बाद लड़की घर से गायब हो गई, लेकिन उससे छोटी लड़की है। देख लीजिए यदि पसंद हो जाए तो छोटी लड़की की शादी कर दूंगा, जिससे हम दोनों लोगों की ईज्जत बच जाएगी। वर पक्ष वाले राजी हो गए और लड़के की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कर दी गई। उसकी विदाई 22 जून को हो गई। एसओ गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि लड़की बरामद कर ली गई है।

Tags:    

Similar News