विधान परिषद में सपा के चार मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल पूरा, किस किस का है नाम!

Update: 2021-07-05 13:53 GMT

लखनऊ। विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के चार मनोतीत सदस्यों का कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो गया। श्रीराम सिंह यादव, लीलावती कुशवाहा, रामवृक्ष यादव के साथ जितेन्द्र यादव का आज कार्यकाल पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संस्तुति पर अब विधान परिषद में चार नए सदस्य मनोनीत होंगे। मुख्यमंत्री जिन नामों पर संस्तुति करेंगे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनको मनोनीत करेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संस्तुति पर राज्यपाल पांच नए सदस्य मनोनीत करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चार नए सदस्यों के मनोनयन के लिए मंगलवार को होने वाली बैठक में मंथन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की सौ सदस्यों वाली विदान परिषद में दस सदस्यों को मनोनीत करके भेजा जाता है। प्रदेश सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल इन्हेंं मनोनीत करते हैं। वैसे तो मनोनीत क्षेत्र के सभी सदस्यों को साहित्य, कला, सहकारिता, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र से चुना जाना चाहिए, लेकिन पिछले कुछ वर्ष में राजनेताओं को ही मनोनीत करने का चलन शुरू हो गया है। विधान परिषद में फिलहाल भाजपा के 32 सदस्य हैं। अब चार सदस्य बढऩे के साथ सदन में इनकी संख्या 36 हो जाएगी।


Tags:    

Similar News