कांग्रेस को लगा झटका, बुलंदशहर के दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बुलंदशहर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

Update: 2022-01-21 15:35 GMT

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बुलंदशहर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने उम्मीदवार के चयन से नाराज होकर ऐसा किया है। यूपी में विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होने हैं। वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा 10 मार्च को होनी है।

बता दें कि चुनावों से ठीक पहले बुलंदशहर जिले में कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्य कांग्रेस समिति के सदस्य शिवपाल सिंह और जिले के महासचिव राहुल वाल्मिकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मिली सूचना के मुताबिक शिवपाल सिंह अनूपशहर विधानसभा सीट से टिकट पाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने वहां से बसपा छोड़कर आए दो बार के विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गजेंद्र सिंह पिछले महीने राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए थे, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस के पाले में आ गए।

Tags:    

Similar News