यूपी : विधानसभा में छह बार विधायक रहे वीरेंद्र सिंह गुर्जर को लगातार दूसरी बार विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया गया

पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह के पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें एक बार पुनः सदस्य विधान परिषद मनोनीत किया है;

Update: 2021-10-03 13:37 GMT

देवेंद्र कुमार, यूपी : पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा में छह बार विधायक रहे चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर को लगातार दूसरी बार सदस्य विधान विधान परिषद मनोनीत किए जाने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त गुर्जर समाज मे बेहद उत्साह और खुशी माहौल है।समस्त समाज जहां एक और बीजेपी हाईकमान को आभार व्यक्त कर रहा है वही जनपद सहारनपुर में गाँव दर गांव मिठाई वितरित की जा रही है।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह का जनपद सहारनपुर से गहरा नाता रहा है उनके द्वारा पशुधन मंत्री रहते हुए सहारनपुर जनपद में जगह-जगह पशु चिकित्सालय खुलवाए गए काफी लोगो के रोजगार दिलवाये।

पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह के पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें एक बार पुनः सदस्य विधान परिषद मनोनीत किया है।

4 अक्टूबर को निकलेगा नोएडा से स्वागत जुलूस

एमएलसी प्रतिनिधि गौतम चौधरी के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। जहां उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में गुर्जर समाज के लोग चौधरी वीरेंद्र सिंह का नोएडा पहुंचकर स्वागत करेंगे।जहां से उनका स्वागत काफिला गाजियाबाद , मुरादनगर, मोदीनगर ,मेरठ , खतौली, मुजफ्फरनगर में जगह जगह स्वागत होता हुआ उनके पैतृक गांव जसाला में जाकर समाप्त होगा,गौतम चौधरी ने बताया कि सहारनपुर जनपद से समाज के लोग तथा माननीय मंत्री जी के समर्थक बड़ी संख्या में स्वागत रैली में नोएडा पहुंचेंगे।


Tags:    

Similar News