यूपी: ह्नदय नारायण दीक्षित ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष पद पर नितिन अग्रवाल को चुने जाने पर दी बधाई

बधाई देते हुये कहा कि विधान सभा के नये उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल देश की सबसे बड़ी विधान सभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष के पद पर चुने गये हैं। वह युवा सदस्य हैं

Update: 2021-10-19 07:30 GMT

लखनऊ: विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हृदय नारायण दीक्षित ने नितिन अग्रवाल के चयन पर बधाई दी है। बधाई देते हुए  अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय परिपाटी मे उपाध्यक्ष चुने जाने की व्यवस्था हमारे संविधान में की गयी है। वैदिक परंपरा का जिक्र करते हुये कहा कि अध्यक्ष और उसके नीचे उपाध्यक्ष की व्यवस्था हमारी पुरानी वैदिक परिपाटी मे भी है। उपाध्यक्ष पद अपने आप में महत्वपूर्ण एवं दायित्वपूर्ण है।

उन्होंने बधाई देते हुये कहा कि विधान सभा के नये उपाध्यक्ष  नितिन अग्रवाल देश की सबसे बड़ी विधान सभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष के पद पर चुने गये हैं। वह युवा सदस्य हैं। लगातार तीसरी बार विधान सभा के सदस्य चुने गये हैं। सरकार में राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार भी संभाल चुके हैं।

 अध्यक्ष ने आशा प्रकट की है कि उनके उपाध्यक्ष के कार्यकाल मे सदन पुरानी परिपाटी को संजोये हुये नयी संसदीय परम्पराओं को स्थापित करने में सफल होंगे।

Tags:    

Similar News